स्पेशल सेल कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम ने गैर-कानूनी व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 युवकों को किया गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और डीसीपी (जांच) मनप्रीत सिंह, एडीसीपी (जांच) जयंत पूरी, एडीसीपी -1 अकृषि जैन द्वारा समय- समय पर मिले निर्देशों के अनुसार जालंधर शहर में गैर-कानूनी व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत दिनांक 25.06.2026 को एसीपी सेंट्रल जालंधर के नेतृत्व में स्पेशल सेल टीम व थाना रामा मंडी जालंधर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

पूछताछ में तीनों आरोपियों की पहचान सचिन खोसला पुत्र नरिंदर कुमार निवासी हाउस नंबर 82, गुरु नानक पुरा वेस्ट, चुगिट्टी जालंधर, भारत वर्मा उर्फ ​​सनी पुत्र रविंदर वर्मा निवासी हाउस नंबर 96, गुरु नानक पुरा वेस्ट, चुगिट्टी जालंधर और प्रदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी हाउस नंबर 25, कमल विहार रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई। यह तीनों आरोपी गैर-कानूनी व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं तथा शहजाद भट्टी के कहने पर सरकारी संस्थानों व अन्य संवेदनशील सूचनाएं सोशल मीडिया/फोन के विभिन्न ऐप के माध्यम से शहजाद भट्टी व हमास गुज्जर पाकिस्तान/विदेश को भेजते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नीति श्री फ्लैट्स जालंधर के पास से गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी मिली है।

इन आरोपियों सचिन खोसला, भरत वर्मा उर्फ ​​सनी और प्रदीप सिंह उक्तान के खिलाफ पुलिस स्टेशन रामा मंडी कमिश्नरेट जालंधर में मुकदमा नंबर- 141 दिनांक 25.06.2026 धारा 18,39 यूएपीए एक्ट 1967, सेक्शन 3 ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923, और 111,3(5) बीएनएस  2024 दर्ज किया गया है, जिसकी जांच एसीपी सेंट्रल द्वारा अमल में लाई जा रही है। आरोपियों से अब गहराई से पूछताछ चल रही है, उनसे देश विरोधी गतिविधियों के बारे में और पक्की जानकारी मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक जांच में आरोपी भारत वर्मा के खिलाफ पहले भी एक दर्ज मामला सामने आया है।  

Related posts

इंडिया टुडे सर्वे 2026 में HMV कॉलेज पंजाब में नंबर 1 स्थान पर बरकरार

जालंधर कैंट में कूड़े के डंप में मिला लापता युवक का शव, दोस्त ने हत्या कर शव डंप में दफनाया

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी, 500 ग्राम हेरोइन और एक किलो अफीम बरामद