पिछले साल जो भी कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा-जसविंदर सिंह आजाद

जालंधर: द वर्किंग रिपोर्ट्स एसोसिएशन पंजाब इंडिया की ओर से जालंधर के बीएमसी चौक के पास एक अहम बैठक हुई, जिसमें नए जिला जालंधर निकाय का चुनाव किया गया।इस बैठक में पंजाब चेयरमैन जसविंदर सिंह आज़ाद और महासचिव अमरजीत सिंह जंडू सिंघा विशेष रूप से पहुंचे। जिन्होंने जिला जालंधर की नई बॉडी की घोषणा की, जिसमें संरक्षक करमवीर सिंह, चेयरमैन जसवीर सिंह सोढ़ी, उपाध्यक्ष दलजीत सिंह कलसी, अध्यक्ष दलबीर सिंह कलोइया, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बैंस, महासचिव संजीव कुमार, कैशियर बलबीर सिंह करम, सहायक कैशियर जलप्रीत सिंह,सरबजीत सिंह पीआरओ और परवीन नायर को कानूनी सलाहकार पद की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर जसविन्दर सिंह आजाद एवं जेएस सोढ़ी ने आये हुए साथियों को आश्वासन दिया कि पिछले वर्ष में जो भी कमियाँ रह गई थीं, उन्हें दूर किया जायेगा तथा आये हुए सभी साथियों ने उनके विचारों को स्वीकार कर तथा ईमानदारी से कार्य करके टीम को मजबूत करने का आश्वासन दिया। इस मीटिंग में मास्टर महेंद्र राम फुगलाना, अमरजीत सिंह, अशोक भगत, बलबीर सिंह, सुरजीत पाल, संदीप कुमार, सुरजीत पाल, तरूणजीत सिंह लक्की, विनोद कुमार, सतपाल शर्मा, मनप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, देविंदर कुमार, सदानंद साबी, संदीप कुमार सरोआ समेत कई हस्तियां और पत्रकार मौजूद थे।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत