मानव सहयोग स्कूल कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया

जालंधर : सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) के वार्षिक परीक्षा परिणामों में मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त हो गया।

विद्यालय की ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्रा रीतू ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा जैसमीन कौर ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अरमानप्रीत कौर ने 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रिया दादर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

साइंस स्ट्रीम में मोहित डांग ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। लवप्रीत कौर एवं हर्षिता ने क्रमशः 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि परविंकल ने 85.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

कॉमर्स स्ट्रीम की छात्राओं अमनजोत कौर ने 89.6 प्रतिशत तथा निर्मन हुंदल ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्राओं सुखप्रीत कौर संघा एवं हरलीन कौर ने क्रमशः 87.8 प्रतिशत तथा 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कि

विद्यालय के कुल 61 विद्यार्थियों में से 03 विद्यार्थियों ने 91 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त 26 विद्यार्थियों ने 81 से 90 प्रतिशत तथा 19 विद्यार्थियों ने 71 से 80 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासित शिक्षण प्रणाली को पुनः सिद्ध किया है।

विद्यालय की प्रबंधक समिति एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सपना कुमार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

पिछले साल जो भी कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा-जसविंदर सिंह आजाद

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने शोक प्रस्ताव पारित कर प्रोफेसर मनविंदर बड़ैच को अर्पित की श्रद्धांजलि

जालंधर में “वॉर ऑन ड्रग्स” कैंपेन के तहत सख्त कार्रवाई, ड्रग तस्करों की गैर-कानूनी बिल्डिंग ध्वस्त