ऋषिकेश में ट्रेन हादसा: शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच

दोआबा न्यूज़लाइन

हादसे के वक़्त ट्रेन खाली होने के चलते बड़ा हादसा होने से टाला

ऋषिकेश: ऋषिकेश में बीती रात एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक़्त शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड) से ट्रेन का इंजन टकरा गया, जिसके बाद डिब्बों पर दबाव बढ़ गया। इससे एक बोगी ट्रैक से पूरी तरह बाहर निकल गई, जबकि दूसरी बीच से मुड़ गई। हादसे के दौरान जोरदार धमाका सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

वहीं घटना कि सुचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक ट्रैक दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम चलता रहा। वहीं प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी गड़बड़ी, ज्यादा फोर्स या लापरवाही मानी जा रही है। हादसे के बाद से रेलवे की तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

अंबाला में बड़ा हादसा, 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट भी चुरा सकते हैं’ : अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

अरुणाचल प्रदेश के राणाघाट में सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने मनाया अपना 16वां स्थापना दिवस