5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमतों में भी हुआ इजाफा

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: बड़ी खबर सामने आ रही है। पेट्रोल- डीज़ल की कीमतों में आज फिर एक बार बढ़ोतरी कर दी गई है। 5 दिन के दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता पर फिर एक बार मंगाई की मर पढ़ें वाली है। पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम 90-90 पैसे बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही CNG के रेट में भी 1.73 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल और CNG में हुई इस ताजा बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत भी बढ़ेगी। वहीं इसका असर सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद लुधियाना में पेट्रोल की कीमत ₹101.11 से बढ़कर ₹101.98 हो गई है, यानी इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई। वहीं डीजल के दाम ₹90.90 से बढ़कर ₹91.79 पहुंच गए, जिससे 89 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं जालंधर में पेट्रोल पहले ₹100.40 का था, तो अब बढ़ाकर ₹101.41 हो गया, जबकि डीज़ल ₹90.35 से बढ़ाकर ₹91.24 हो गया हैं। इसके साथ ही नए रेट लागू होने के बाद पठानकोट में पेट्रोल ₹101.60 से बढ़कर ₹102.46 हो गया, जबकि डीजल ₹91.38 से बढ़कर ₹92.25 हो गया है।

अगर बात करें चंडीगढ़ की तो वहां पेट्रोल 97.27 से बढ़कर 98.12 रुपए हो गया है। इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के रेट 85.25 से 86.09 रुपए हो गए हैं, जिनमें 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

बताते चलें कि मई महीने में अभी आज से पहले 15 मई दिन शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। और आज फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Related posts

PSEB ने घोषित किए 12वीं कक्षा के नतीजे, फिर एक बार लड़कियों ने मारी बाजी

Breaking: पंजाब की AAP सरकार को एक और बड़ा झटका, CM मान के भाई ने ज्वाइन की BJP पार्टी

PSEB ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, फरीदकोट की रिया ने 100% रिजल्ट लेकर पंजाब में किया TOP