जालंधर: पठानकोट बाईपास पर बाइक को बचाते हुए अनयंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा ड्राइवर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पठानकोट बाईपास पर सोमवार देर शाम सड़क हादसा देखने को मिला। मिली जानकरी के अनुसार जालंधर के पठानकोट बाईपास पर बीती शाम एक सामान से लदा हुआ ट्रक नंबर PB06A Y4949 अनयंत्रित होकर सर्विस लाइन पर पलट गया। गनीमत रही कि एक्सीडेंट में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ट्रक में लदा हुआ सामान सड़क पर बिखर गया और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं मौके पर मौजूद ड्राइवर का कहना है कि सड़क की दयनीय स्थिति होने के चलते और एक बाइक सवार को बचाते हुए उनका ट्रक अनयंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर के मुताबिक वह सामान लेकर हाईवे से होटल रणवीर क्लासिक के पास इंडस्ट्रियल एरिया में सामान उतारने जा रहा था लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। ड्राइवर के अनुसार ट्रक में जिस कंपनी का सामान है उन्हें सूचना दे दी गई है।

वहीं मौके पर मौजूद फुटपाथ पर झाड़ू बनाने वाले वाली एक महिला का कहना है कि यहां सड़क बहुत ऊंची- नीची है और ट्रक के आगे एक बाइक चालक था जिसको बचाते- बचाते ट्रक अनयंत्रित होकर पलट गया। उनके अनुसार ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन भगवन की मेहर से ड्राइवर सुरक्षित है।

Related posts

HMV कॉलेज ने जोश और उत्साह के साथ मनाया NSS फाउंडेशन डे

PCMSD कॉलेज में ‘विश्व पंजाबी दिवस’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

केंद्रीय ग्रह मंत्री शाह की रैली से पहले जालंधर में दीवारों पर लिखे मिले ‘BJP भगाओ’ के नारे, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी