BREAKING: राजस्थान में बड़ा हादसा, बारूद बनाने वाले गोदाम में BLAST, 2 जिंदा जले

दोआबा न्यूज़लाइन

नागौर: राजस्थान के नागौर में वीरवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नागौर में आज सुबह बारूद बनाने वाले गोदाम में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों के जिंदा जलने की और 2 के गंभीर घायल होने की सूचना है , जबकि अंदर अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ये हादसा वीरवार सुबह 9.40 बजे हुआ बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज गोदाम से करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि इसके कारण आसपास के घरों में भी नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही धमाके के कारण करीब 100 फीट के दायरे में आने वाले घरों व गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों के अनुसार इस गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट को मिक्स कर बारूद बनाया जाता है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुटे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमाके के वक़्त गोदाम में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है।

बताया यह भी जा रहा है कि गोदाम के जिस हिस्से में ब्लास्ट हुआ है वहां पटखों का भी स्टॉक पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक का नाम अमीन है। फिलहाल अभी तक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related posts

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक Accident, खाई में गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत

मानसा में दर्दनाक हादसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा पर Firing, मौत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे 2 CJP नेताओं को सुबह पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह…