आम जनता को लगा महंगाई का एक और बड़ा झटका, Amul कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: देश में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि देश की प्रमुख डेयरी कंपनी Amul ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज यानि 14 मई से लागू हो गई हैं। वहीं दूध की कीमतें बढ़ने से लोगों का घरेलु बजट हिल जाएगा।

वहीं दूध की कीमतें बढ़ाने पर अमूल कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत, पशु चारे की बढ़ती कीमतें, ट्रांसपोर्टेशन खर्च और किसानों को अधिक भुगतान देने के कारण यह फैसला लिया गया है। कीमतों में आज से हुए यह बदलाव दूध के मुख्य उत्पादों पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं, चाय दुकानदारों, मिठाई कारोबारियों और छोटे व्यवसायों पर पड़ना तय है।

वहीं डेयरी सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि दूध के दाम बढ़ने से मुश्किलें यहीं नहीं रुकेंगी बल्कि दूध महंगा होने के कारण आने वाले दिनों में दही, पनीर, घी और मिठाइयों जैसी डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में दूध, दही और लस्सी आदि डेयरी उत्पादों की मांग अधिक रहती है, ऐसे में सभी डेरी डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।

Related posts

दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कठिन परिस्थितियों पर विजय संभव: प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 1.5 लाख श्रद्धालुओं को यात्रा करवाने का है लक्ष्य: अरविंद केजरीवाल

‘वंदे मातरम्’ का अपमान अब अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून लागू