पंजाब के मुख्यमंत्री 12वीं की 3 टॉपर्स और उनके परिवारों को करेंगे सम्मानित, विद्यार्थियों को देंगे स्कॉलरशिप चेक

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब में बुधवार को PSEB ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। जिनमें राज्य का रिजल्ट 91.46% रहा। इस परीक्षा में मानसा की सुप्रीत कौर, लुधियाना की सुहानी चौहान और दिव्यांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए। तीनों छात्राओं ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब खबर सामने आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर 12वीं कक्षा की तीनों स्टेट टॉपर्स और उनके परिवारों को खुद सम्मानित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान के अपने सरकारी आवास चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 12वीं के टॉपर्स के लिए 14 मई को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें PSEB के 12वीं के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान सीएम मान तीनों टॉपर्स और उनके परिवारों से मिलेंगे और उन्हें बधाई देंगे। इस दौरान सीएम मान राज्य में टॉप 3 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के चेक सौंपेंगे और विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बधाई देंगे।

Related posts

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट

Daily Horoscope: कर्क राशिवाले घर और कार्यस्थल दोनों जगह संतुलन बनाए रखें, पुराने संपर्क लाभ देंगे

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में हासिल किया उच्च रैंक