जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लूट आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 एक्टिवा और कैश बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों और ADCP-2 राकेश यादव, एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजवंत कौर चीफ ऑफिसर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 और उनकी टीम ने एक लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके पास से एक एक्टिवा और कैश बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि 09.05.2026 को लड़की गरिमा बेटी रितेश कपूर निवासी सूर्या एन्क्लेव जालंधर ने पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 जालंधर में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 09.05.2026 को वह निजी काम से मॉडल टाउन मार्केट के पास माता रानी चौक पर आई थी, जहां उसके हाथ में पकड़ा पर्स एक एक्टिवा सवार अज्ञात व्यक्ति ने छीन लिया। इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 द्वारा मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने उक्त मामले में केस नंबर 131 तारीख 09.05.2026 अंडर सेक्शन 304 बीएनएस पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 कमिश्नरेट में दर्ज किया था।

वहीं पुलिस जांच के दौरान 11.05.2026 को उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भीम राज, बेटा सूरज प्रकाश, निवासी बोहड़ वाला मोहल्ला, आबादपुरा, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक एक्टिव और भारतीय करंसी 4000 हजार रुपये बरामद की गई। आरोपी भीम राज को माननीय कोर्ट में पेश किया गया और एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, अब पुलिस द्वारा उससे दूसरी घटनाओं के बारे में गहराई से भी गहरायी से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी के खिलाफ पुराने भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related posts

पंजाब के मुख्यमंत्री 12वीं की 3 टॉपर्स और उनके परिवारों को करेंगे सम्मानित, विद्यार्थियों को देंगे स्कॉलरशिप चेक

Daily Horoscope: जानें राशियों के हिसाब से कौन सा रंग और अंक आज आपके लिए रहेगा शुभ

मानव सहयोग स्कूल कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया