PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से कुछ दिन पहले आज यानि सोमवार सुबह मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह स्कूलों में बम की धमकी मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी स्कूलों में धमकी भरा मैसेज ईमेल के जरिए आया है। जिसके बाद स्कूल प्रबंधकों ने तुरंत स्कूलों में छुट्टी कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Mail में लिखा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की बात कही गई है। इसके साथ ही मेल भेजने वाले ने यह भी कहा है कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM ने प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना बम धमाके में मारे जाओगे।

इस मेल में उन्होंने ‘सतलुज’ फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। इस फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को भी धमकी दी गई है।

वहीं स्कूलों में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और गहनता से स्कूल परिसरों की तलाशी ली।

बताया जा रहा है कि मोहाली के फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक को सोमवार सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर धमकी भरा मैसेज आया। धमकी भरा मैसेज आने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी और बच्चों के पेरेंट्स को बच्चों को ले जाने के लिए मैसेज भेज दिया। बताया जा रहा है कि जब ईमेल आया तब स्कूल में दूसरा पीरियड चल रहा था। अब सूचना मिलने के बाद टीमने स्कूल में जांच कर रही हैं।

बताते चलें कि बीते कल 12 जुलाई को भी आतंकी पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कोच में खालिस्तानी नारे लिखे जाने की एक वीडियो शेयर की थी।

Related posts

CIA स्टाफ, जालंधर ग्रामीण ने 300 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर किया काबू

जालंधर के थिंद एन्क्लेव में परिवार के साथ मारपीट, पडोसी ने पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर किया हमला

मोहाली के बाद लुधियाना के KVM स्कूल को मिली धमकी, बच्चों की सेफ्टी के चलते स्कूल में कर दी गई छुट्टी