बैंकॉक में SUNDAY नाईट फेमस बार में लगी भयानक आग, 27 लोगों की मौत और कई घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात भयानक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार देर रात बैंकॉक में एक बार में भयानक आग लग गई। इस आगजनी में बार में पार्टी करने आए 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल बताए जा रहे। घटना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

बार में आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फायर कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक इमारत का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाने के बाद अंदर मौजूद शवों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग अपनी जान बचाने जान बचाने के लिए इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद टॉयलेट में घुस गए, जहां पर दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

थाई अधिकारियों के अनुसार बार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही होगी। वहीं थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सभी शव बरामद किए गए हैं। वहीं घटना की जानकारी देते हुए बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सित्तिपुंत ने कहा कि पब की छत पर लगी ज्वलनशील सजावट की वजह से आग तेजी से फैली हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इमारत के EXIT गेट के पास कुछ लोग बेहोश मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि EXIT पॉइंट किसी कारण बाधित था तभी वह बाहर न जा सके और उनकी धुएं के कारण दम घुटने की वजह से वहीं मौत हो गई। हालांकि उन्होंने कहा कि इन बातों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Related posts

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप पर भारतीय टूरिस्ट की बोट पलटी, हादसे के समय 32 भारतीय टूरिस्ट थे सवार

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों पर हुई चर्चा

इंडोनेशिया के प्राचीन प्रंबानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ किए दर्शन