दोआबा न्यूज़लाइन
मृतक युवक का है आपराधिक रिकॉर्ड
कनाडा : कनाडा के सरी शहर में स्थित वालमार्ट प्लाजा की पार्किंग में बीते दिन कपल की अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब ताजा अपडेट यह है कि मृतक युवक- युवती की पहचान अब जाकर पुलिस ने सार्वजनिक कर दी है। गोलीकांड में मृतकों में सरी निवासी 23 वर्षीय गगनप्रीत सिंह उर्फ गैरी रीहल और डेल्टा निवासी 24 वर्षीय सुखजीत कौर शामिल हैं। हालांकि घटना के बाद गगनप्रीत का नाम और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो गईं थीं।
पुलिस के मुताबिक गगनप्रीत का अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड भी था। फिलहाल पुलिस इस हत्या मामले को टारगेट किलिंग बता रही है। इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा आकाश हरिके गैंग ने सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की गहन जांच जारी है।
कनाडा में पंजाबी युवक और गर्लफ्रेंड पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत
विदेश में गए पंजाबियों की मौत की खबर अक्सर समाचारों की हेडलाइन रहती है, इसी कड़ी में सरी शहर में वॉलमार्ट की पार्किंग में कार में बैठे एक पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को बेहरहमी से गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या एक टारगेटेड हमला है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सरी की 124 स्ट्रीट और 88 एवेन्यू पर स्थित वॉलमार्ट के ठीक सामने वाली पार्किंग में कल रात करीब 10:38 बजे हुई। इस दौरान लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में 23 वर्षीय पंजाबी युवक और 24 वर्षीय पंजाबी युवती मौजूद थे। तभी हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस अटैक में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अब इस हत्याकांड की जांच ‘इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम’ (IHIT) कर रही है।
गौरतलब है कि मृतक युवक पहले से ही पुलिस के निशाने में हथियारों से जुड़े एक मामले में था। दोनों मृतक डेल्टा इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है और उसके परिवार को सूचित कर दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि कार में मौजूद लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी। जांच टीम ने यह भी खुलासा किया है कि गोलीबारी की इस वारदात के महज 15 मिनट बाद ही प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद रंग की सेडान कार जलती हुई हालत में मिली है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के लिए अपनी गाड़ी को आग लगा दी।