जालंधर स्थित रोडवेज डिपो नंबर-1 में लगी भयानक आग, स्क्रैप में पड़े टायर और सूखे पेड़ जले

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर स्थित रोडवेज डिपो नंबर-1 में सोमवार रात भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि डिपो में लगी आग वहां रखे पुराने स्क्रैप में पड़े टायरों और सूखे पेड़ों में लग गई, जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया। डिपो में आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग की भयवाह स्थिति का पता उसकी विकराल ऊंची- ऊंची उठती आग की लपटों से लगाया जा रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कहीं जाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से डिपो में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता चल नहीं पाया है।

Related posts

जालंधर : हेरोइन सहित महिला तस्कर काबू, दूसरे आरोपी से अवैध हथियार मिला

Daily Horoscope: कर्क राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है, महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

जालंधर में BJP को झटका, युवा मोर्चा नेता प्रशांत गंभीर और पूर्व DSP सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने थामा झाड़ू