मोहाली के बाद लुधियाना के KVM स्कूल को मिली धमकी, बच्चों की सेफ्टी के चलते स्कूल में कर दी गई छुट्टी

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: मोहाली के बाद पंजाब के लुधियाना के एक स्कूल को सोमवार सुबह धमकी मिली। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह महानगर के पॉश इलाके रेखी सिनेमा रोड पर स्थित के.वी.एम. स्कूल में एक धमकी भरा ईमेल आय है। ईमेल भेजने वाले ने स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही है। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने के बाद स्कूल प्रशसन के हाथ पाँव- फूल गए और उन्होंने तुरंत आनन फानन में एहतियात के तोर पर स्कूल में छुट्टी कर दी।

स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के अभिभावकों को मैसेज और कॉल कर बच्चों को जल्द से जल्द स्कूल से लेके जाने की बात कही गई। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पाकर भारी पुलिस अमले और बम निरोधक दस्ते के साथ थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस स्कूल परिसर में पहुंची और स्कूल को चारों तरफ से घेरकर गहनता से सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद परिसर से कुछ संदिग्ध नहीं मिला, तब जाकर स्कूल मैनजमेंट ने राहत की सांस ली। करीब 2 से 3 घंटे तक चले इस चेकिंग अभियान के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई, जिसके बाद यह साफ हो गया कि यह मात्र एक ‘हॉक्स कॉल’ थी।

Related posts

CIA स्टाफ, जालंधर ग्रामीण ने 300 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर किया काबू

जालंधर के थिंद एन्क्लेव में परिवार के साथ मारपीट, पडोसी ने पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर किया हमला

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां