रिश्वत लेते फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सहित 3 गिरफ्तार, अधिकारियों में मचा हड़कप

दोआबा न्यूज़लाइन

हरियाणा : फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में लतिया में फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर गिल, कर्मचारी रवींद्र और एक अन्य व्यक्ति सम्राट शंकर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल टीम तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ जाल बिछाया। कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर यादविंदर गिल, रवींद्र और सम्राट शंकर को पकड़ लिया। रतिया में शेलर संचालकों के गेट पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किए जाते हैं। आरोप है कि इसी की आड़ में पैसों का हेर फेर चल रहा था। इंस्पेकटर पहले भी रतिया के एक शेलर संचालक से एक लाख रुपए ले चुके थे। इसके बाद उससे एक लाख रुपए की और मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर शेलर संचालक ने कदम उठाया और एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दी।

Related posts

दसूहा में सरेबाजार फ़िल्मी स्टाइल Encounter, 1 बदमाश गिरफ्तार, 1 व्यक्ति घायल

पठानकोट में बॉर्डर पर BSF जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, बॉर्डर के 120 मीटर अंदर तक भारत में घुसा

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप