पठानकोट में बॉर्डर पर BSF जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, बॉर्डर के 120 मीटर अंदर तक भारत में घुसा

दोआबा न्यूज़लाइन

पठानकोट: भारत-पाक बॉर्डर्स पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिशें आये दिन सामने आ ही जाती हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास गुरुवार देर रात BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी खुशपैठिए को मार गिराया है।

बताया जा रहा है कि मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। इस दौरान सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं। जिसके बाद मजबूरन जवानों ने घुसपैठिए पर फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया।घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई और एहतियात के तोर पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी रूरल राजिंदर मन्हास ने बताया कि 26 नवंबर की रात करीब 2 बजे पहाड़ीपुर बीएसएफ पोस्ट के पास पाकिस्तान की तरफ से एक संदिग्ध घुसपैठिया भारतीय सीमा मैं प्रवेश करता देखा गया। उक्त व्यक्ति को सीमा पर तैनात संतरी ने रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने उसपर फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया।
जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आगे की बनती कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

सरहिंद के पास गुरुद्वारे से लौट रही संगत की बस ट्रक से टकराई, 1 बुजुर्ग की मौत, 15 घायल

पंजाब में 31 IPS-PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जालंधर को मिला नया पुलिस कमिश्नर