जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रा के काफले की 4 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, 18 श्रद्धालु घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

रामनगर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
बताया जा रहा है कि चंदरकोट के लंगर प्वाइंट पर 2 SRTC बसें, एक कार और 1 प्राइवेट बस एक- एक करके सभी वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

एक्सीडेंट की सूचना पाकर तुरंत घटनास्थल पर सिविल प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को एम्बुलेंस में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और वहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार एक एसआरटीसी बस ने आगे चल रही दूसरी एसआरटीसी बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आगे वाली बस उसके आगे चल रही नेक्सा XL6 कार से टकरा गई। इसके बाद कार सामने चल रही प्राइवेट बस से भीड़ गई। जानकारी के अनुसार घायलों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब के श्रद्धालु शामिल हैं। अब तक 10 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य 8 लोगों की अभी पहचान की जा रही है।

Related posts

आज का राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है

जालंधर में 28-29 अगस्त को होगा ‘हमारे राम’ प्रसिद्ध नाटक: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं सलाहकार दीपक बाली

Daily Horoscope : वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बेहतर हो सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।