राजनीतिक सरगर्मियां तेज, शिरोमणि अकाली दल (बादल) को झटका, निशान हाकमवाला कांग्रेस में शामिल

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में हलका बुढलाडा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता डॉ. निशान सिंह हाकमवाला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। डॉ. निशान सिंह इलाके में मजबूत पकड़ रखते है। राजनितिक करियर की बात करें तो 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार रहे थे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह की अध्यक्षता में डॉ. निशान सिंह ने पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन योजनाओं को कानूनी संरक्षण देगी, ताकि जनता को इनका लाभ मिलता रहे। परगट ने आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में विपक्ष पर योजनाएं बंद करने की मंशा रखने के आरोपों से जुड़े सवाल पर यह बात कही।

गौरतलब है कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल गर्माया हुआ है। पार्टियों की ओर से लोगों की वोट आकर्षित करने के लिए और जनता को रिझाने के लिए हर पार्टी ग्राउंड पर उतर आई है।

Related posts

निलंबित DIG भुल्लर केस में DIG स्वपन शर्मा ED सामने हुए पेश, बड़े अधिकारी जांच के घेरे में

पठानकोट में बॉर्डर पर BSF जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, बॉर्डर के 120 मीटर अंदर तक भारत में घुसा

सरहिंद के पास गुरुद्वारे से लौट रही संगत की बस ट्रक से टकराई, 1 बुजुर्ग की मौत, 15 घायल