सिविल अस्पताल जालंधर में 10 महीने से अधूरी सीवर लाइन, मरीजों को हो रही मुश्किल

दोआबा न्यूजलाइन (ब्यूरो ) : जालंधर शहर के सिविल अस्पताल में पिछले करीब 10 महीनों से चल रहा सीवर लाइन का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर खुदाई की गई है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पहले अप्रैल तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी परियोजना अधूरी है।


इमरजेंसी मैन गेट के पास

बता दें कि अस्पताल की इमरजेंसी मैन गेट के बाहर सीवर लाइन के लिए की गई खुदाई के कारण बड़े – बड़े गड्डे बन चुके हैं। इमरजेंसी में मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस को भी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। बरसात के कारण अस्पताल के चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ है।
अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी भी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार स्वीकृत पदों के मुकाबले 63 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कर्मचारियों की कमी के कारण कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल की कई यूनिटें बंद पड़ी हैं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।

अस्पताल के कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। कुछ वार्ड लंबे समय से बंद हैं, जबकि उपकरणों और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को दूसरी यूनिटों में भेजना पड़ रहा है। ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे डॉक्टरों और उपलब्ध स्टाफ पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।

डॉ नमिता घई (एमएस) का कहना है कि सीवर लाइन का कार्य जल्द पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में जेसीबी से खुदाई के दौरान बिजली की मैन तार क्षतिग्रस्त हो गई थी , जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभाबित हुई थी। जिसके कारण सीवर लाइन में देरी हुई है।

Related posts

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

HMV कॉलेज की छात्राओं ने CA इंटर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन