Daily Horoscope : मिथुन राशिवालों को आज व्यापार में मुनाफा होने के दिख रहे हैं योग, पढ़ें राशिफल…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries): आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus): कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें।
उपाय: माँ लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद वस्त्र अर्पित करें।

मिथुन (Gemini): व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और गणेश जी की आराधना करें।

कर्क (Cancer): आपकी ऊर्जा और आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।

सिंह (Leo): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी की सलाह आपको एक नई दिशा दे सकती है।
उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें।

कन्या (Virgo): धन-लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या फल दान करें।

तुला (Libra): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय: माता संतोषी या माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर या वाहन में निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

धनु (Sagittarius): नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और पीले रंग के फूल अर्पित करें।

मकर (Capricorn): मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
उपाय: शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और तेल का दान करें।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन (Pisces): अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और पीले फल का दान करें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

Related posts

मान सरकार ने अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण का रास्ता किया आसान, ऐतिहासिक फैसला: अश्वनी अग्रवाल

सिविल अस्पताल जालंधर में 10 महीने से अधूरी सीवर लाइन, मरीजों को हो रही मुश्किल

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC