जालंधर के सूर्य एन्क्लेव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में मंगलवार दोपहर सूर्य एन्क्लेव फ्लाईओवर पर एक ट्रक अनयंत्रित होकर कार से जा टकराया। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रक अनयंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए भागे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक्सीडेंट होते ही स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के कार में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया और जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ़्तार ट्रक अनकंट्रोलड हो गया और जाकर सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Related posts

DAVIET के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

सियासत-ए-पंजाब : चर्चित विषयों पर नॉर्थ हलके के MLA बावा जूनियर हेनरी से विशेष बातचीत

मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन