दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर युवती की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब युवती गर्ल्स हॉस्टल से अपने विभाग की तरफ क्लास लगाने जा रही थी। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर अचानक वह गिर पड़ी। यह देखकर वहां मौजूद स्टूडेंट उसे बचाने के लिए दौड़े। मृतक युवकी की 28 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है जो हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थी।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद तुरंत स्टूडेंट्स की मदद से युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत की खबर के बाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भड़क उठे और उन्होंने यूनिवर्सिटी के अंदर धरना लगा दिया। शुरूआती जांच में लड़की की मौत की वजह करंट लगना मणि जा रही हैहै। हालांकि अभी जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ज्योति को करंट किस चीज से लगा।
वहीं घटना की सूचना पाकर चंडीगढ़ पुलिस मोके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही हादसे की असली वजह सामने आएगी। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुले तार या किसी अन्य जगह से फैला या कहीं और से। इसके अलावा बिजली सप्लाई में भी लापरवाही की जांच की जा रही है।