दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से रिश्तों का कत्ल करने वाली एक बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आ रही। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने ही घर में 2 पालतू कुत्तों और अपनी माँ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने वारदात के बाद घर के पास खाली प्लाट में जाकर खुद की भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान भूपिंदर कौर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी 50 वर्षीय हरप्रीत सिंह नशे का आदि था और करीब 7 साल पहले इंग्लैंड से वापिस भारत आया था। लोगों ने यह भी बताया कि आरोपी की पत्नी भी उससे तंग आकर उसको छोड़कर जा चुकी है क्योंकि वह उसके साथ भी हमेशा मारपीट करता रहता था। घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई की पत्नी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे अपनी 2 बेटियों के साथ घर पर सो रही थी। तभी जोर से आवाजे आने पर जब वह बाहर आई और पास के एक अंकल को लेकर गईं, तो पता चला कि उनके जेठ हरप्रीत सिंह ने अपनी मां और 2 बेजवान पालतू कुत्तों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया हुआ था। यही नहीं इसके बाद हरप्रीत ने साथ वाली गली के पास खेतों में जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मीनू ने बताया कि उनका हरप्रीत से कोई झगड़ा नहीं था लेकिन वह अक्सर छोटी-मोटी बातों पर अपनी मां से झगड़ा करता रहता था। वह अपनी मां के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मिली और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल वारदात के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।