दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: भाजपा पंजाब के नए प्रभारी सतीश पूनिया आज यानि मंगलवार को जालंधर पहुंचे, लेकिन उनके मीटिंग स्थल पर पहुंचने से पहले ही वहां आप कार्यकर्त्ता और नेता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। जालंधर के लायंस क्लब जहां भाजपा की सतीश पूनिया की अध्यक्षता में मीटिंग थी उसके बाहर आप ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नरेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्त्ता हाथों में भाजपा के खिलाफ लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर पहुंचे। तख्तियों पर लिखा था- ‘भाजपा सिख विरोधी है।’ इसके साथ ही ‘भाजपा चंदा चोर है’, ‘देश के गद्दार कहा मिलेंगे BJP के दफ्तर में’ अदि कई भाजपा विरोधी नारे लगते हुए सतीश पूनिया के इस दौरे का विरोध किया।
हालांकि पुलिस ने लायंस क्लब के बाहर बैरिकेडिंग की हुई थी , ताकि कोई अप्रिय घटना न घाट सके। यहां AAP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लब के अंदर जाने से रोक दिया। इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मौके पर आज जालंधर में भाजपा पंजाब के बड़े स्तर के मंत्री भी जालंधर पहुंचे हुए हैं।
बताए चलें कि 84 सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर बीते दिनों भाजपा के कुछ सांसद उनके घर जाकर शोक व्यक्त करने गए थे। इसी का आज भी यहाँ सतीश पुनिया के आने पर विरोध किया जा रहा है। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत को तलब कर कड़ी फटकार लगाई थी और उन्हें भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता भरी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी थी।