स्टार फुटबॉलर मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की जानकारी

दोआबा न्यूज़लाइन

खेल: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास से लिया है। इस बात की घोषणा खुद मेसी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे तीन पन्नों के नोट की तस्वीर शेयर कर की है। नोट लिखकर फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। हालांकि मेसी के ऐसे अचानक सन्यास ले लेने से फुटबाल जगत और उनके फैंस खुद शॉक में है।

संन्यास को लेकर मेसी ने नोट में लिखा, “फाइनल के बाद इतना समय बीतने और काफी विचार- विमर्श करने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है।

मेसी ने आगे यह भी कहा, “मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने अपना सबकुछ दिया, सिर्फ बीते कुछ सालों में ही नहीं जब हमने सबकुछ जीता, लेकिन उससे पहले भी मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ दे दिया, जिससे आपको खुशियां दे सकूं और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर आपको गर्व महसूस करा सकूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “अब समय कम बचा है और जिंदगी के कई अध्याय खत्म होते हैं। यह भी ऐसा ही एक अध्याय है, जो मुझे बहुत दुख देता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना पसंद था, पसंद है और हमेशा रहेगा।। मैंने अपना सब कुछ दे दिया है और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।” इसके अलावा, कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, जो यहां होने के हकदार हैं।

वहीं इसके इसके साथ ही मेसी ने अर्जेंटीना के फैंस को पिछले 20 साल के प्यार के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘मुझे मैदान से आपकी आवाज सुनना बहुत याद आएगा। लेकिन अब मैं आप में ही में से एक रहूंगा और बाहर से टीम का समर्थन करूंगा, अच्छे समय में भी और बुरे समय में भी, खासकर बुरे समय में।’

Related posts

Asian Games 2026: भारत ने जीते 2 मिनट में दो मेडल, इंडिया ने अपने नाम किया दूसरा गोल्ड

जूनियर एशिया कप में जालंधर के खिलाडी ने देश को दिलाया गोल्ड, हॉकी टूर्नामेंट में 8 गोल दागे

जूनियर एशिया कप विजेता पुरुष हॉकी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, छठी बार टीम बनी चैंपियन