राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्ढे में फंसा, सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने केरल पहुंची थीं प्रेजिडेंट

दोआबा न्यूजलाइन

तिरुवनंतपुरम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज राष्ट्रपति मुर्मू केरल के सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची, जहां उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग के समय हेलीकाप्टर हेलिपैड पर गड्ढे में फंस गया। लेकिन गनीमत रही कि राष्ट्रपति और उनकी टीम सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय राष्ट्रपति हेलीकाप्टर में मौजूद नहीं थी। घटना केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुई।

वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर को धक्का देकर गड्ढे से निकाला।
बताया जा रहा है कि यह हेलीपैड बीते दिन ही जल्दबाजी में बनाया गया था। वहीं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने कहा, ‘कन्क्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलिकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं संभाल सका और एक तरफ झुकने लगा। जहां इसके पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए।’

अधिकारियों के मुताबिक राष्टपति के हेलीकाप्टर की लैंडिंग की योजना मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रामदम में बदल दिया गया। हालांकि राष्ट्रपति मुर्मू ने बिना किसी देरी के सड़क मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखी। उन्होंने आज सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। वे भगवान अय्यप्पा मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

Related posts

जालंधर उत्तरी विधानसभा में आरती राजपूत के नाम की चर्चा तेज, BJP टिकट की दावेदारी में उभरता नया चेहरा

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, शरद पवार का पावरगेम-बदल सकते है अपना पाला?

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, कई सीनियर नेताओं का कटा पत्ता