अमृतसर में इंटरनेशनल हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्टल और कारतूस बरामद

दोआबा न्यूजलाइन

अमृतसर: अमृतसर देहात पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह उर्फ चिरी, कुलबीर सिंह उर्फ नन्नू उर्फ कालू, अर्शदीप सिंह और नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। DGP पंजाब गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की है।

वहीं जानकारी देते हुए DGP पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार अत्याधुनिक 30 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में हथियारों की तस्करी को अंजाम दिलवा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसओसी अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस नेटवर्क के पिछली कड़ियों और आगे के संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

Related posts

मेयर वनीत धीर ने मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नई लैब का किया उद्घाटन

मेहरचंद के ‘मंथन’ कार्यक्रम में “विद्यार्थी जीवन की सर्वोत्तम जीवनशैली” विषय पर प्रिंसिपल का सेमिनार

DAV यूनिवर्सिटी में ‘सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता’ विषय पर पैनल डिस्कशन आयोजित