मानसून का कहर- बिहार के कई गांव डूबे, घरों में घुसा पानी

दोआबा न्यूज़लाईन

उत्तरप्रदेश : मानसून में कई राज्यों के हालात गंभीर होते जा रहे है। बिहार में भी कुछ ऐसा ही हाल है। बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी को नुकसान पंहुचा है। लोग अपने घरो को छोड़कर जान-बचाकर भाग रहे है। राज्य की प्रमुख नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है।

गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य सरकार द्वारा आपदा से बचने के लिए निरतंतर प्रयास किये जा रहे है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार यूपी के कई जिलों में ज्यादातर धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

फतेहपुर में पांडु नदी के तेज बहाव में 12 लोगों से भरी नाव पलट गई। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने लोगों को रेस्क्यू किया। लखीमपुर खीरी में बच्चों से भरी बोलेरो उफनते नाले में डूब गई। आसपास के लोगों ने बच्चों की जान बचाई। 12 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है, जिससे हजारों बीघे धान की फसल डूब गई है। लोग छतों पर जाकर अपनी जान बचा रहे है।

Related posts

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फॉर्मा कंपनी में फटा बॉयलर, 5 मजदूरों की मौत, 10 घायल

गुजरात में ATS ने 3000 करोड़ के Drugs को पकड़ा, तमिलनाडु के जरिये भेजना था पंजाब

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिग के दौरान विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे विमान में सवार 35 यात्री