दोआबा न्यूज़लाइन
अमेरिका: अमेरिका में एक बार फिर हेटर्स ने ओहायो में एक हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार ओहायो के रिकमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा मंदिर पर हमला किया गया है। घटना के वक़्त मंदिर में पुजारी समेत कुछ श्रद्धालु मौजूद थे जो सभी सुरक्षित हैं। हालांकि हमले में मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।
वहीं हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर की ईमारत पर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला किया था। हमले में मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन गनीमत रही कि श्रद्धालु या मंदिर कर्मचारियों को कोई चोट नहीं पहुंची है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने आगे यह भी बताया कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज उनके पास है, जिसकी अधिकारी जांच कर रहे हैं।फिलहाल संगठन ने घटना की सूचना FBI और सिविल राइट्स को देने की बात कही है।
इसके साथ ही हिंदू स्वयंसेवक संघ USA ने यह भी कहा कि पिछले 5 साल में अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से ज्यादा मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इनमें 6 BAPS मंदिर शामिल थे। फाउंडेशन ने कहा कि यह हेट क्राइम हो सकता है। संगठन ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों से हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है।