आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फॉर्मा कंपनी में फटा बॉयलर, 5 मजदूरों की मौत, 10 घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी फार्मास्यूटिकल कंपनी में बॉयलर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 5 श्रमिकों की मौत हो गई है जबकि 10 अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ये हादसा तिरुपति के सत्यवेदु मंडल स्थित श्री सिटी के एक प्राइवेट फार्मास्यूटिकल यूनिट में हुआ। जहां बॉयलर में अचानक हुए विस्फोट हादसे में काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल अभी तक फार्मास्यूटिकल यूनिट में धमाकों के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कहा यह भी जा रहा है कि बॉयलर हादसे के पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। सिर्फ पुराने बॉयलर या प्रेशर गेज को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। एक अधिकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने की सही वजह अभी पता नहीं चली है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, सुरक्षा व्यवस्था में चूक, संचालन संबंधी लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Related posts

मानसून का कहर- बिहार के कई गांव डूबे, घरों में घुसा पानी

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, लवलीना ने जीता पहला गोल्ड

गुजरात में ATS ने 3000 करोड़ के Drugs को पकड़ा, तमिलनाडु के जरिये भेजना था पंजाब