जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी लैंडस्लाइड, मलबे में दबी कई गाड़ियां, नेशनल हाईवे- 244 बंद

दोआबा न्यूज़लाइन

किस्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में नेशनल हाईवे- 244 पर तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड इतना खतरनाक था कि इसकी चपेट में आकर कई गाड़ियां मलबे के निचे दब गईं। लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन की तरफ से डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे को बंद करवा दिया गया है।

वहीं घटना के बाद प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाके को ठीक करने और मलबे के नीचे फंसी हुई गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। घटना के बाद डोडा और किश्तवाड़ ज़िला प्रशासन ने मौसम को लेकर लोगों को सलाह दी है कि वे बिना जरूरत यात्रा न करें और बाढ़, नालों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाली जगहों से दूर रहें।

वहीं इस भारी लैंडस्लाइड के बाद मचैल यात्रा को भी बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह मचैल यात्रा पर आने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम डोडा या किश्तवाड़ या जम्मू से पूरी जानकारी लेकर निकलें कि रोड खुला है या बंद है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने, अफवाहें न फैलाने या उन पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

Related posts

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो का विमान खंबे से टकराया, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले 2 हिन्दू मजदूरों को नाम पूछकर गोलियों से भुना

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, इलाके में हाई अलर्ट