जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिरौती गैंग का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी पकड़े, दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के लोहियां खास थाने की पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लोहियां पुलिस टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 पिस्टल, एक देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद किए हैं।

वहीं इस सम्बन्ध में आगे जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को आरोपियों के कब्जे से दो.32 बोर पिस्टल, मैगजीन समेत 7 कारतूस, एक .315 बोर देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ जीऊणा निवासी गांव मंडाला, सलीम मसीह उर्फ बंटी और  सुखमन उर्फ सुख्खा निवासी गांव कुतबीवाल के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट  में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से गिरोह के बाकि सदस्यों, फिरौती से जुड़े अन्य कई मामलों और अवैध हथियारों से जुड़े लिंक के बारे में पूछताछ की जा जाएगी।

Related posts

PCMSD कॉलेज की छात्राओं ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का किया दौरा

मानव सहयोग स्कूल ने जोन नंबर-2 की जिला स्तरीय खेलों में फिर मारी बाज़ी

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में क्लाउड कंप्यूटिंग और एजेंटिक AI पर विशेष सत्र आयोजित