BREAKING: कुलगाम के CRPF कैंप हमले के दोषी 2 आतंकियों को सेना ने मार गिराया, 1 लश्कर कमांडर

दोआबा न्यूज़लाइन

श्रीनगर: कुलगाम के अखरान कैंप में बीते दिनों 11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात जवानों पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। आतंकियों और जवानों के बीच फायरिंग के दौरान 3 जवान घायल हो गए थे। अब ताजा खबर यह निकल कर सामने आ रही है कि आज पुलिस और सेना ने एनकाउंटर के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया है।

बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट और उसका साथी उमर है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक आतंकियों की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए तलाशी के दौरान संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 3 घंटे चली मुड़भेड़ के बाद इन्हें मार गिराया। एनकाउंटर के दौरान सेना ने एनकाउंटर साइट के आसपास के स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस सम्बन्ध में कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बताया कि मरने वाला आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का घाटी में एकमात्र बचा कमांडर लतीफ भट और उसका साथी उमर है।

कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के एक बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के अखरान कैंप में नाके में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर मोटरसाइकिल सवार कुछ जवानों ने अचानक फायरिंग कर दी और वहां से फरा हो गए। हमले में गोली लगने से 3 जवान घायल हुए हैं। हमले के बाद अचानक मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ये घटना बुधवार दोपहर 2:15 बजे की बताई जा रही है।

बाइक सवार हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर की FIRING

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं और फायरिंग करने वालों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है । की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि अन्य CRPF के जवानों द्वारा घायल जवानों को अचानक अस्पताल में इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related posts

CIA जालंधर ग्रामीण ने गश्त के दौरान काबू किया 1 तस्कर, 668 ग्राम हेरोइन बरामद

जालंधर गोली कांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया कैंटर, केबिन में फंसे चालक की मौत