BREAKING: गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी में गिरा लैंटर, पार्किंग में खड़ी कार पूरी तरह चकनाचूर, दहशत में सोसायटी के लोग

दोआबा न्यूज़लाइन

गुरुग्राम: दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम सेक्टर-102ए स्थित एक पॉश सोसाइटी अडानी ऑयस्टर ग्रांडे में अचानक छत का भारी प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा सोसायटी के टावर-H की बी-1 बेसमेंट पार्किंग में हुआ। हादसे में बेसमेंट में खड़ी एक कार प्लास्टर गिरने की वजह से बुरी तरह डैमेज हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मताबिक घटना के वक़्त प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गिरने से जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। प्लास्टर गिरने की वजह से बेसमेंट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना के बाद से पूरी सोसाइटी के लोगों में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है।

Related posts

गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल की कोठी को 4 बदमाशों ने बनाया निशाना, सोने -हीरे के गहने और कैश ले हुए फरार

Breaking: हरियाणा में सालों बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनी एक महिला, मोहनलाल बड़ौली की हुई छुट्टी

AAP सुप्रीमो केजरीवाल-CM मान पहुंचे गुरुग्राम जेल, बंद कमरे में 20 मिनट दोनों ने पूर्व मंत्री अरोड़ा से की मुलाकात