Jalandhar: मिट्ठू बस्ती HP पेट्रोल पंप पर इलाकानिवासियों का हंगामा, पंप बंद करने की उठाई मांग

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के मिट्ठू बस्ती इलाके में आज एक पेट्रोल पंप में भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि मिट्ठू बस्ती स्थित HP पेट्रोल पंप में बीते दिनों लगी आग के बाद स्थानीय निवासी गुस्साए हुए थे। लेकिन गुरुवार दोपहर उनका गुस्सा पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ जमकर फूटा। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच बना यह पेट्रोल पंप किसी ‘जिंदा बम’ से कम नहीं है। वहीं आये दिन पेट्रोल पंप में आग लगने की घटना सामने आने से स्थानीय निवासी डर के साये में जी रहे हैं।

प्रदर्शन केदौरान जब स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के मालिक को मौके पर आने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह कहीं बाहर है। पंप पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे गुरसेवक सिंह बिट्टू ने बताया कि पिछली बार जब यहाँ आग लगी थी, तो भयानक आग की लपटें देख पूरी बस्ती में दहशत फ़ैल गई थी। इस हादसे में आग बुझाते समय गंभीर झुलसने के कारण एक युवक कि इलाज के दौरान बाद में अस्पताल में मोत हो गई थी। वहीं प्रशासन को चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर 3 दिनों में इस पेट्रोल पंप को हमेशा के लिए बंद नहीं किया गया, तो वे नेशनल हाईवे जाम करेंगे। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पंप कर्मचारियों को भी दफ्तर और पंप बंद कर घर भेज दिया।

इलाकानिवासियों का कहना है कि पेट्रोल पंप के नीचे करीब 10-10 हजार लीटर के चार-पांच तेल टैंकर दबे हुए हैं। भविष्य में अगर कोई बड़ा हादसा पेट्रोल पंप पर हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा कि पंप का मालिक मिट्ठू बस्ती की जनता की जान दांव पर रख कर केवल अपनी जेबें भरने में लगा है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण तक मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा, पंप पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों का कोई संपर्क नंबर तक लिखा नहीं गया है। लोगों का आरोप है कि यहाँ काम करने वाले स्टाफ को भी किसी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है।

वहीं घटना कि सूचना पाकर मौके पर सम्बंधित ठाणे कि पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने की कोशिश की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जब तक पेट्रोल पंप का मालिक मौके पर आकर अपनी वैध एनओसी और कागजात नहीं दिखाता, तब तक इस पंप को तुरंत सील किया जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बिठाकर इस मामले का हल निकाला जाएगा।

जालंधर के रिहायशी इलाके में HP पेट्रोल पंप में लगी आग, लोगों ने पंप को हटाने की उठाई मांग

महानगर के मिट्ठू बस्ती इलाके के आगजनी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार जालंधर के रिहायशी इलाके गुरु अर्जन देव नगर (बस्ती मिट्ठू) स्थित एचपी पेट्रोल पंप की चाट पर लगी पाइपों में अचानक आग लग गई। पेट्रोल में आग लगी देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में अचानक अफरा- तफरी मच गई।

वहीं कुछ देर बाद हौंसला और सूझबूझ दिखाते हुए पंप के कुछ कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। घनी आबादी में पंप पर ऐसी घटना होने के चलते आसपास के लोग सहमे हुए हैं।

वहीं घटना के बाद इलाकानिवासियो में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस पंप पर आग की यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले एक बार पंप पर बाइक को आग लगी थी। इलाकानिवासियो ने मांग की है इस पेट्रोल पंप को जल्द से जल्द घनी आबादी से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। लोगों का कहना है कि इस संबंध में वह डिप्टी कमिश्नर (DC) से मिलेंगे और पेट्रोल पंप को बंद कराने की मांग करेंगे।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत