जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में काबू किए 4 आरोपी, हेरोइन सहित गैर-कानूनी हथियार बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने “वॉर ऑन गैंगस्टर्स” और “वॉर ऑन ड्रग्स” कैंपेन के तहत अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान 4 आरोपियों को गैर-कानूनी हथियारों और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डीसीपी (जाँच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (जाँच) जयंत पूरी ,एसीपी (डी) अम्बरबीर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज, इंस्पेक्टर सुरन्दर कुमार और इंचार्ज स्पेशल सेल, एसआई मनजिंदर सिंह की पुलिस टीमों ने अलग- अलग मामलों में करवाई करते हुए 4 आरोपियों को गैर-कानूनी हथियारों और हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि दिनांक 19.05.2026 को एसआई मनजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल जालंधर ने पुलिस पार्टी के साथ वेरका मिल्क प्लांट जालंधर से गाँव लिद्डा की तरफ गश्त करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करते हुए एक नौजवान प्रदीप कुमार उर्फ ​​बाटा, पुत्र राजेश कुमार, निवासी झुग्गियां, गाँव ठठियां महंता, जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के बैग से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे कार्रवाई हेतु पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। जिसके खिलाफ मुकदमा नंबर 154 दिनांक 19.05.2026 धारा 21 सी   -61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत थाना डिवीजन नंबर 1 कमिश्नरेट जालंधर में दर्ज किया गया था।  उसके फर्द इंकसाफ अनुसार दलजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गाँव ठठियां महंत, पुलिस स्टेशन सरयाली जिला तरनतारन को हस्ब जाब्ता के तहत दिनांक 21.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। माननीय कोर्ट के आदेश के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ ​​बाटा और दलजीत सिंह उक्तान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही 1 मामला दर्ज है।

इसी तरह 25.05.2026 को स्पेशल सेल कमिश्नरेट जालंधर के इंचार्ज एसआई मनजिंदर सिंह की एक टीम ने पासपोर्ट ऑफिस के पास सड़क पर बस स्टैंड जालंधर के इलाके में गश्त की और एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम और पता पूछा, जिसने अपना नाम मनजोत सिंह, पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गांव ढेसियां, थाना काहनूवान, जिला गुरदासपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 32 बोर की एक देसी पिस्तौल और 04 जिंदा राउंड मिले। जिसके खिलाफ करवाई करते हुए मुकदमा नंबर 153 दिनांक 25 -5-2026 धारा 25 (1-बी) ए के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6, कमिश्नरेट जालंधर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया।

इसके अलावा दिनांक 23.05.2026 को सी.आई.ए. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने मकसूदां चौक के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम संतोष कुमार उर्फ ​​बाबा पुत्र संजय मंडल निवासी न्यू ज्वाला नगर, मकसूदा हाल निवासी किरायेदार मलकीत सिंह नागरा, जालंधर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 02 अवैध पिस्तौल व 02 जिंदा राउंड बरामद हुए। जिसके खिलाफ पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 1 कमिश्नरेट ने मुकदमा नंबर 160, दिनांक 23-05-2026 यू/एस 25(1)बी-54-59-आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी संतोष कुमार उर्फ ​​बाबा को माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत