जालंधर पुलिस ने नाके पर ट्रक ड्राइवर को जड़ा धप्पड़, CP ने दोषी अधिकारी को किया लाइन हाजिर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: सोशल मीडिया पर जालंधर से ट्रैफिक पुलिस की एक व्यक्ति को धप्पड़ मारने की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संबंधित ट्रैफिक अधिकारी को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा, उस अधिकारी के खिलाफ डिसिप्लिनरी डिपार्टमेंटल एक्शन भी लिया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसीपी ट्रैफिक जालंधर अजय सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के तहत कैंट एरिया के पास ट्रैफिक अधिकारियों ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर अपने मोबाइल फोन पर ट्रैफिक अधिकारियों से अपना ड्राइविंग लाइसेंस चेक करवा रहा था। इसी बीच, ट्रक ड्राइवर और ट्रैफिक अधिकारी के बीच मोबाइल फोन को लेकर बहस हो गई। इस दौरान ट्रैफिक अधिकारी गुस्से में आ गया और उसने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया।

एसीपी ट्रैफिक जालंधर ने कहा कि पुलिस अधिकारी का ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है और पुलिस डिपार्टमेंट को आम जनता के साथ हमेशा शालीनता, संयम और कानून के मुताबिक व्यवहार करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना पर तुरंत नोटिस लेते हुए संबंधित ट्रैफिक अधिकारी को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा, उस अधिकारी के खिलाफ डिसिप्लिनरी डिपार्टमेंटल एक्शन भी लिया जा रहा है।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने साफ़ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिस वाले की आम जनता के साथ अनुशासनहीनता या बुरा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के मुताबिक सही कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अचीवर्स ग्रुप ने जिमखाना क्लब का कार्यभार संभाला, नितिन कोहली ने कहा- टीम बेहतरी और विकास के लिए करेगी काम

श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में ही क्यों हुआ?

Daily Horoscope: कृष्णजन्माष्टमी पर आज भगवान कृष्ण की इन 3 राशियों पर बनी रहेगी विशेष कृपा, करें ये उपाय…