“एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना के तहत फिरोजपुर मंडल के 7 रेलवे स्टेशनों पर आवेदन आमंत्रित

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल द्वारा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ के तहत स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना, रेलयात्रियों को भारत की समृद्ध विरासत का अनुभव करने तथा इन उत्पादों को खरीदने का अवसर प्रदान करने और समाज के वंचित वर्ग के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित करने हेतु पहल कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय बुनकरों, कारीगरों, शिल्पकारों आदि के कौशल विकास के माध्यम से आजीविका कमाने का अवसर प्रदान करना है।

फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ के अंतर्गत मंडल के 7 रेलवे स्टेशनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन स्टेशनों के नाम जालंधर कैंट, गंगसर जैतो, फगवाड़ा, कपूरथला, लोहियां ख़ास, मक्खू व सुल्तानपुर लोधी है। इन स्टेशनों पर वहाँ के स्थानीय उत्पादों यथा हैंडलूम, लोकल कलाकृति, फुलकारी, खादी उत्पाद, होजरी उत्पाद, खेल-कूद सामग्री एवं परिधान, लोकल कृषि एवं खाद्य उत्पादन इत्यादि सामग्रियों को प्रदर्शित एवं बिक्री करने हेतु रेलवे द्वारा स्टाल/ट्रॉली उपलब्ध कराया जाएगा।

एक स्टेशन एक उत्पाद से जुड़े कारीगर/बुनकर जिनके पास विकास आयुक्त हस्तशिल्प, विकास आयुक्त हथकरघा या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी पहचानपत्र, भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग में नामांकित कारीगर/बुनकर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में पंजीकृत स्वयं सहायता समूह तथा समाज के वंचित वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत स्टाल लगाने के लिए इच्छुक संस्था/व्यक्ति अपना आवेदन सम्बंधित स्टेशन पर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र एवं अपना मोबाईल नंबर लिखा होना चाहिए। एक स्टेशन के लिए एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर “पहले आओ और पहले पाओ” के आधार पर अलॉट किया जाएगा। इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने हेतु सम्बंधित स्टेशन के स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक तथा वाणिज्य निरीक्षक से संपर्क कर सकते है।

Related posts

पंजाब सरकार ने 20 पुलिस अफसरों के किए तबादले, देखें List…

नहीं चल पाई रैपर बादशाह की दूसरी शादी, 5 महीने बाद ही पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर CM मान की दो टूक, कहा- पहले काम शुरू करें, फिर मांगों पर होगी बात