जालंधर पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर नशा तस्कर का अवैध निर्माण किया ध्वस्त

दोआबा न्यूज़लाइन

पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई

जालंधर: पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत आज एक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए जालंधर नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से स्थानीय मोचियां मुहल्ला, बस्ती शेख में कुख्यात नशा तस्कर की अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप कुमार शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की।

यह अवैध निर्माण विशाल उर्फ लोटा पुत्र पिंका, निवासी मोचियां मुहल्ला, बस्ती शेख का था, जो थाना डिवीजन नंबर 5 के अधिकार क्षेत्र में आता है। विशाल एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पहले से ही 7 मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस द्वारा नशे से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नशा तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान