दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर शनिवार सुबह ल अस्पताल के पास एक भयानक एक्सीडेंट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मकसूदां बाईपास हाईवे पर तड़के सुबह एक तेज रफ़्तार कार ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है।
इस भयानक सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आये। वहीं एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों युवकों को काफी मशकक्त के बाद कार से बाहर निकाला। हादसे में मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई थी। जिनके शवों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशकक्त के बाद कार से बाहर निकाला और तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कार के नंबर से मृतकों के परिजनों तक संपर्क करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और ट्रक नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाईवे पर ट्रक किस वजह से खड़ा था और हादसे के समय उसकी स्थिति क्या थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्विफ्ट कार काफी तेज रफ्तार से मकसूदां बाईपास हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर मौका पाकर ट्रक वहीं छोड़ फरार हो गया।