NEET पेपर लीक मामले में जालंधर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर में जंजीरों से बंधकर पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

लुधियाना में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स

जालंधर : पंजाब में भी NEET पेपर लीक का मामला गर्माता जा रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर में बीते दिनों प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स के साथ पुलिस द्वारा की गई शर्मनाक हरकत का पंजाब में भी विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जालंधर और लुधियाना में जमकर विरोध किया। पंजाब कांग्रेस ने आज NEET पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

जालंधर के श्री राम चौक (कंपनी भाग चौक) में आज दोपहर NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकाऔ र जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता खुद को जंजीरों में बांधकर यहां पहुंचे थे। प्रदर्शनकरियों ने राज्य शिक्षा मंत्री और मोदी सरकार को इस्तीफा देने की मांग की। वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के कारण युवाओं का व्यवस्था से भरोसा टूट रहा है। कांग्रेस का कहना है कि NEET, फार्मासिस्ट भर्ती, 12वीं इंग्लिश और PSTET समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आये हैं। उन्होंने AAP पार्टी ने आरोप लगाया कि ग्रुप-बी पेपर लीक मामले में पिछले छह महीनों से कोई ठोस कार्रवाई या जांच नहीं हुई है, जिससे सरासर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना की किप्स मार्केट में भी स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही है। उसके कारण कितने ही बच्चों की जाने चली गईं। उसका जिम्मेदार कौन है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि देश के एजुकेशन सिस्टम में सुधार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स को अपने हकों के लिए खुद लड़ाई लड़नी होगी।

Related posts

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय ध्वज दिवस

जालंधर के आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में नए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए रखा गया नींव पत्थर