जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत आहलावत और भारत मसीह लधड़, डीएसपी, सब-डिवीजन फिल्लौर की निगरानी में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, प्रभारी थाना फिल्लौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन तथा .30 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी भारत मसीह लधड़ ने बताया कि हाई-टेक नाका, सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ER-2316 को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार आरोपी महिकप्रीत उर्फ रोहित, करणदीप सिंह उर्फ करण, रॉबिनप्रीत सिंह, राजेश्वर सिंह, मनजीत सिंह तथा निखिल को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन तथा .30 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना फिल्लौर, जिला जालंधर ग्रामीण में एफआईआर नंबर 205 दिनांक 21.07.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 54 एवं 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार प्राप्त कर उन्हें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक कीमत पर सप्लाई करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद हथियार फिल्लौर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। बरामद हथियार के स्रोत तथा इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है। जांच के दौरान अन्य गिरफ्तारियां एवं महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Related posts

NEET पेपर लीक मामले में जालंधर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय ध्वज दिवस

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, इलाके में हाई अलर्ट