CM सुक्खू ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी बधाई

दोआबा न्यूज़लाइन

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई छोटा मार्ग नहीं होता और इसे केवल अटूट समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

BREAKING: अकाली नेता सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति ने किया Attack

2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 182 बैंक खाते फ्रीज, 6 लग्जरी कारें जब्त

कोलकत्ता से चली इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को इंजन में खराबी की हुई थी आशंका