चंडीगढ़ के मशहूर चौक का नाम पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखा गया, जन्मदिन पर आज हुआ उद्घाटन

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल के पास हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: पंजाबी दिवगंत हास्य कलाकार और एक्टर जसविंदर भल्ला की याद में चंडीगढ़ के एक प्रमुख चौक का नाम उनके नाम से रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस चौक का औपचारिक उद्घाटन एक्टर जसविंदर भल्ला के जन्मदिन के अवसर पर आज किया गया। लोगों के प्रिय जसविंदर भल्ला के पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी में दिए गए बेहतरीन योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह पहल की गयी।

आज के इस कार्यक्रम का नेतृत्व जसविंदर भल्ला के बेटे पुखराज भल्ला ने किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह सहित पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान भल्ला साहब के प्रशंसक और सहयोगी भी बड़ी संख्या में इस समारोह में शामिल हुए और अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में दिवंगत कलाकार जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के पास स्थित प्रमुख चौक का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला लिया गया था। वहीं जसविंदर भल्ला के निधन के बाद यह एजेंडा सर्वसम्मति से पास किया गया, जिसे आज अमल में लाते हुए चौक का नामकरण औपचारिक रूप से कर दिया गया है।

Related posts

प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से की भेंट

45 की उम्र में मां बनी TV एक्ट्रेस संभावना सेठ, घर आईं डबल खुशियां

चंडीगढ़ पुलिस ने पूछताछ के बाद पंजाब सचिवालय को धमकी भेजने वाले को भेजा तिहाड़ जेल