हिमाचल प्रदेश के यह जिले भूकंप के झटकों से दहले, पढ़ें

दोआबा न्यूज़लाइन

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के दोनों जिले कांगड़ा और चंबा भूकंप के झटकों से दहल गए। इन दिनों जिलों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट 46 सेकेंड पर आये थे। गनीमत यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 मापी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। कांगड़ा और चंबा जिले भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील सीस्मिक जोन-5 में आते हैं। इस क्षेत्र में समय-समय पर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

Related posts

हिमाचल में BJP नेता का हार्ट अटैक से निधन, भाजपा में शोक की लहर

प्रदेश में 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक की जाएगी: CM सुक्खू

करवाचौथ पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, महिलाओं के साथ- साथ पुरषों के लिए भी राहत भरी खबर…