Breaking: भाजपा ने सिख चेहरे को बनाया BJP पंजाब प्रधान, पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने पंजाब में एक बड़ा फेरबदल किया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार भाजपा ने पंजाब की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों को सौंप दी है। पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा प्रधान बना दिया है। ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस में थे लेकिन अब वह भाजपा का पंजाब में सिख चेहरा बन गए हैं। वहीं केवल ढिल्लों को पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।

बताया जा रहा है कि ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे और अब पार्टी ने उनके हाथ में एक बड़ी अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। बता दें कि इससे पहले भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ थे। हालांकि जाखड़ इस पद से लोकसभा चुनाव के बाद से ही इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन पार्टी ने उसे मंजूर नहीं किया था।

Related posts

भाजपा जालंधर शहरी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश प्रधान के बाद BJP का दूसरा बड़ा सिख चेहरा

पंजाब का देश की एकता व अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री मान