जालंधर में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया बकरीद का त्योहार, BJP नेता सुशील रिंकू ने ईदगाह में मुस्लिम भाईचारे को दी बधाई

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: देशभर के साथ- साथ आज पंजाब के जालंधर में भी बकरीद का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बकरीद के इस पावन मौके पर जालंधर के गुलाब देवी रोड पर स्थित मस्जिद में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। मस्जिद में सुबह-सुबह मुस्लिम भाईचारे के हजारों लोग एकत्रित हुए और उन्होंने नमाज अदा की। वहीं नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लग ईद की मुबारकबाद दी और देश की खुशहाली की कामना की।

वहीं ईद के इस पवित्र मौके पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने ईदगाह में भाजपा नेता सुशील रिंकू विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान रिंकू ने ईदगाह में भारी संख्या में पहुंचे नमाजियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईदगाह के इस मौके पर नेताओं ने देश के समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। इस दौरान नीट परीक्षा विवाद, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दाम और छोटे व्यापारियों की बदहाली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया।

वहीं ईदगाह पहुंचे मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज की नमाज में विशेष रूप से देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई है। उन्होंने संकल्प लिया कि हमारा देश दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करे। समुदाय के लोगों का कहना था कि जब हम सभी धर्मों के लोग आपस में भाईचारक सांझ को बढ़ाएंगे और मिलजुल कर रहेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।

Related posts

जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट