Breaking: जालंधर के 120 फूटी रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के 120 फ़ीट रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में अभी- अभी आग लगने की खबर सामने आ रही है। कबाड़ के गोदाम से धुआं निकलता हुआ देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। गोदाम में आग लगने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को बुझाने के लिए गोदाम में आग पर पानी की बौछारें मारी जा रही हैं। वहीं आसपास के घरों से भी लोगों द्वारा अपनी छतों पर चढ़कर आग पर पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। गोदाम में कबाड़ और प्लास्टिक का सामान होने के चलते आग आगे से आगे फैलती चली जा रही है। भयानक आग के चलते इलाके में काला धुआं फैलता जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण लोगों द्वारा शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान