PAK के मोर्टार और मिसाइल हमलों से दहला अफगानिस्तान, 7 की मौत, 85 घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान के कुनार प्रदेश से बीते सोमवार को पाकिस्तानी हमलों की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के कुनार प्रान्त में बीते दिन पाकिस्तान ने मोर्टार और मिसाइल हमले किये हैं। पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और 85 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल हैं।

BBC के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि राजधानी असदाबाद में घरों के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी को भी पाकिस्तान ने निशाना बनाया है। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सोमवार को पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार और मिसाइलें कुनार प्रांत में गिरीं। इन हमलों ने एक यूनिवर्सिटी और आम लोगों के घरों को निशाना बनाया। उनके अनुसार हमलों में 7 लोगों की जानें चली गई हैं और कम से कम 85 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हुई शांति वार्ता के बाद यह पहला बड़ा हमला है। जबकि पाकिस्तान ने इन हमले के आरोपों को गलत बताया है। इन हमलों के बाद एक बार फिर दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है

Related posts

जालंधर पुलिस ने मोता सिंह मार्किट में 1 दुकान पर मारा छापा, अलग-अलग ब्रांड्स के हुक्का फ्लेवर सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में स्कूलों सहित हलवारा एयरपोर्ट पार्किंग और रेलवे ट्रैक को उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

CIA स्टाफ कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटरों को किया गिरफ्तार, 8 अवैध पिस्तौल और 45 जिंदा राउंड बरामद